Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में न्यायाधीश के साथ, अधिवक्ताओं एवं समस्त कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास।

कोरबा( न्यूज उड़ान)

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) के मार्गदर्शन में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा परिसर में योग व तालुका स्तर पर कटघोरा, पाली व करतला में शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा के समस्त न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक कोरबा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल कोरबा, जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के उद्देश्य, योग दिवस की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु योग की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दिया गया। प्रशिक्षक श्री विरेंन्द्र प्रजापति के द्वारा उपस्थित सभी को योग से होने वाले फायदे व शरीर में ऊर्जा का संचार व परिवर्तन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराते हुए योग से होने वाले फायदे के संबंध में जानकारी साझा किया गया।

समस्त न्यायाधीशगण ने आभार प्रकट करते हुए योग करने से होने वाले फायदे एवं सभी को नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन