Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा भवानी मंदिर दौरे पर आज

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान ) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 4:35 बजे मंत्रालय से रवाना होकर चार्टरप्लेन के माध्यम से कोरबा बालकों पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय का कोरबा आगमन शाम 5:30 बजे प्रस्तावित है। यहां वे सीधे मां भवानी मंदिर, कोरबा में दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां 5:40 से 6:15 बजे तक उनका पूजन-अर्चन कार्यक्रम तय है। मंदिर दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 6:20 बजे कोरबा से रवाना होकर बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। रतनपुर आगमन के पश्चात मुख्यमंत्री रात 7:45 बजे मां महामाया मंदिर में दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद वे रात 8:20 बजे रतनपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और देर रात लगभग 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस रायपुर लौटेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन