Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

Color Heading... : बिलासपुर : तेज रफ्तार ट्रेलर ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत, चालक मौके से फरार, लोगों ने किया जाम

बिलासपुर ( न्यूज़ उड़ान ) बिलासपुर जिला के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने रविवार की रात एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिलासपुर-कोरबा NH पर जाम लगा दिया। ऐसे में 6 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। हालांकि, मुआवजा राशि देने के बाद मामला शांत हुआ। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर ही मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। दरअसल, मिलनदास (55) ग्राम करतला का रहने वाला था। वह रात में अपना काम निपटाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बिलासपुर–कोरबा नेशनल हाईवे पार करते समय रतनपुर–पाली के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुआवजे और ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन