Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा - गोपाल मोदी।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान ) भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा है कि इस वर्ष संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती पर भाजपा संत रविदास के जीवन से जुड़े दर्शन उनके विचारों को पूरे जिले के मण्डलों में लेकर जाने वाले हैं।

गोपाल मोदी ने कहा कि भाजपा ने बड़ा ही पावन पवित्र काम हाथ में लिया है। इस अभियान के तहत पूरे जिले में कलश यात्रा निकलेगी। संत रविदास हमारे लिए प्रेरणापुंज है, प्रेरणा पुरुष हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि यह यात्रा पूरे जिले में जाएगी, संपर्क करेगी और समाज में एकता, संवेदनशीलता व समावेशिता का एक संकल्प लेने का काम भी करेगी।

अगले वर्ष की माघ पूर्णिमा तक संत गुरु रविदास जी के जन्म जयंती तक हमारा यह अभियान सक्रियता से चलेगा और पूरी पार्टी समाज के हर वर्ग में जाएगी और हर वर्ग में जाकर सुनिश्चित करने का काम करेगी कि कैसे हम आज भी संत गुरु रविदास के संदेश से उनके संकल्पों से उनकी सीख से प्रेरणा लें और समाज में एकता और समानता का संदेश दें।

श्री मोदी ने बताया कि भाजपा द्वारा संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के निमित्त आयोजित 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत वाराणसी से पवित्र माटी एवं जल कलश का पूजन राजधानी के श्रीराम मन्दिर में पूज्य साधु-संतों की गरिमामय उपस्थिति में होने के बाद कल 4 अगस्त को राजधानी स्थित पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में कलश वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के साधु-संत एवं विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

ये कलश प्रदेश के 36 संगठन जिला के जिलाध्यक्षों को सौंपे जाएंगे, जिसके बाद प्रदेश के 479 मण्डलों में कलश वितरण का कार्यक्रम होगा।

गोपाल मोदी ने कहा कि संत रविदास के समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह पवित्र कलश पूरे जिले में भ्रमण करेगा। वाराणसी से लाई गई माटी युक्त पवित्र कलश का स्वागत अभियान जिले में निरंतर चलाया जाएगा ताकि पूरे प्रदेश में समरसता और सद्भाव का वातावरण निर्मित हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन