Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा हुईं सख्त, कार्यालय में देर से पहुंचने वाले कर्मचारियों को लगाई फटकार।

पालिका अध्यक्ष द्वारा समय- समय पर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया जाता है, इसी कड़ी आज सुबह 9 बजे अचानक पालिका कार्यालय पहुंचीं अध्यक्ष, समय पर ड्यूटी आने और जिम्मेदारी से कार्य करने की दी सख्त हिदायत।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा द्वारा समय- समय पर विभिन्न कार्यों पर निरीक्षण किया जाता है, लेकिन अब कार्यालयीन व्यवस्था को लेकर सख्त नजर आ रही हैं।

गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे उन्होंने अचानक नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया।

इस दौरान कार्यालय में कुछ कर्मचारियों के निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने की बात सामने आई।

इस पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने नाराजगी जाहिर करते हुए देर से कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे और अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

कार्यालयीन समय में लापरवाही और मनमानी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अध्यक्ष ने कर्मचारियों को हिदायत दी कि नगर पालिका परिषद आम जनता की सुविधाओं और समस्याओं के निराकरण का प्रमुख केंद्र है।

ऐसे में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति बेहद जरूरी है, ताकि आम नागरिकों को अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना पालिका परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय बनाकर समयबद्ध तरीके से कार्य करें और आम नागरिकों की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करें।

अध्यक्ष के इस अचानक निरीक्षण और सख्त रुख से कार्यालयीन व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के बीच हलचल देखी गई।

अब देखना होगा कि इस सख्ती के बाद पालिका कार्यालय की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति में कितना सुधार आता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन