Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : यातायात दबाव कम करने हेतु प्रस्तावित सड़कों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

यातायात दबाव कम करने हेतु प्रस्तावित सड़कों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

पीडब्ल्यूडी सहित अन्य अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

बेलगिरीनाला-ढेंगुरनाला पुल और ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक (बालको) तक के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

कोरबा (न्यूज उड़ान)

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज दर्री से बरमपुर तक प्रस्तावित सड़क मार्ग का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग के निर्माण से शहर में यातायात का दबाव कम होगा।

कलेक्टर श्री दुदावत ने डीएमएफ अंतर्गत बनने वाले दर्री डेम मार्ग-ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तक का भी निरीक्षण किया और आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में उन्होंने बेलगिरी-ढेंगुरनाला पुल के मरम्मत कार्य के लिए शीघ्र निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर समयबद्ध रूप से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

भुलसीडीह स्थित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण में उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने बरबसपुर में प्रस्तावित नवीन ट्रांसपोर्ट नगर स्थल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा तथा एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे,पीडब्ल्यूडी और निगम के इंजीनियर उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन