Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी विभागों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने के दिए निर्देश।

कोरबा (न्यूज उड़ान)

कलेक्टर अजीत वसंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय विभागों में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यालयीन अनुशासन और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी का समय पर उपस्थित रहना आवश्यक है।

कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीनें सुचारू रूप से संचालित रहें और प्रतिदिन कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की जाए।

किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि समयपालन शासन की प्राथमिकता है, इसलिए बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर ने सभी विभागों को इस व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन