Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण कार्यों का करायें सत्यापन : कलेक्टर। कलेक्टर ने ली पीएचई अंतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक। स

लकट एच

कोरबा( न्यूज उड़ान )

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिल गांवों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उनका सत्यापन कर ग्रामीणों को समय पर पेयजल आपूर्ति करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधूरे कार्यो की जानकारी लेते हुए इन कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एकल ग्राम और समूह नलजल प्रदाय योजना की समीक्षा की और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत एतमानगर मल्टीविलेज जल आपूर्ति योजना में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश देते हुए पाइप लाइन बिछाने के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सोलर पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योजना की जानकारी लेते हुए स्रोत निर्माण के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पानी टंकी निर्माण, सोलर डयूल पंपो की स्थापना सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मां मड़वारानी मंदिर एवं मां मातिनदाई मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु पाइपलाइन बिछाने के स्वीकृत कार्यों की चर्चा करते हुए पीएचई के ईई को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, लोक सेवा यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियन्ता श्री रमन कुमार उरांव, जल संसाधन विभाग, क्रेडा के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन