Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर पंचवटी में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

कोरबा( न्यूज उड़ान)

छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के तत्वाधान में 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस स्थानीय पंचवटी विश्राम गृह मे मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग सहित अन्य अतिथियो की उपस्थिति में मनाया गया।

इसके पश्चात जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता के द्वारा उद्बोधन भाषण दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर संजू देवी राजपूत जिला पंचायत के सी.ई.ओ. दिनेश नाग, एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने उपभोक्ता कानूनो के संबंध में उनके अधिकारों व हितों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन उपभोक्ता आयोग कोरबा की सदस्य सुश्री ममता दास एवं आभार प्रदर्शन उपभोक्ता आयोग कोरबा के सदस्य पंकज कुमार देवडा ने किया।

इस दौरान एस.बी.आई. के टेक्निकल हेड ने बैंको में उपभोक्ताओ के साथ हो रही धोखाधड़ी से सजग रहने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

सायबर थाना के आरक्षक ने उपभोक्ताओ को सायबर क्राईम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रो में कार्यरत समाज सेवा संस्था एवं अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओ वरिष्ठ अधिवक्ता अरूणा जैन, कल्पना पांडेय, अरूणा श्रीवास्तव, रूचिका कल्ला, सावित्री धांधी, शिल्पा दाण्डेकर, दीपा राठौर को सम्मानित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन