Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : सीतामणी से उरगा तक 10 किमी फोरलेन सड़क निर्माण की मांग, मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) कोरबा जिले में सड़क कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन जयराम गडकरी को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।

मंत्री देवांगन ने पत्र में सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी, कोरबा से उरगा तक लगभग 10 किलोमीटर लंबे मार्ग को भारतमाला परियोजना तक फोरलेन सड़क के निर्माण की मांग की है।

पत्र में उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी क्षेत्र से उरगा की ओर भारतमाला परियोजना के सड़क मार्ग तक सुगम एवं व्यवस्थित संपर्क मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि शहर का प्रवेश मार्ग होने की वजह से प्रतिदिन वाहनों का दबाव, सरस्वती शिशु मंदिर क्षेत्र एवं आसपास बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक प्रतिदिन आवागमन करते हैं।

इस क्षेत्र को भारतमाला परियोजना के प्रमुख सड़क मार्ग से जोड़ने से लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं त्वरित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

साथ ही क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान मुख्य मार्ग सिंगललेन होने की वजह से भारी वाहन एवं छोटे सभी वाहनों को इस मार्ग का उपयोग करना पड़ता है,

जनहित एवं क्षेत्र के विकास को दृष्टिगत रखते हुए मंत्री देवांगन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी, कोरबा से उरगा तक लगभग 10 किमी फोरलेन सड़क निर्माण स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन