Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : जिला स्तरीय लॉ इन्फोर्समेंट कोटपा अधिनियम 2003 कार्यशाला सम्पन्न।

कोरबा (न्यूज उड़ान )राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय लॉ इन्फोर्समेंट कोटपा अधिनियम 2003 विषयक कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के 40 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विवेक त्रिपाठी, उप संचालक (अभियोजन) कोरबा, डॉ. मानसी जायसवाल, जिला सलाहकार (एनटीसीपी) एवं सुनील कुमार साण्डे (औषधि निरीक्षण) द्वारा तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा कोटपा अधिनियम 2003 की प्रमुख धाराओं, ई-सिगरेट पर कार्यवाही, हुक्का बार में प्रतिबंध एवं विद्यालयों को तम्बाकू मुक्त बनाने के मापदंडों की जानकारी दी गई।

साथ ही जिला चिकित्सालय कोरबा स्थित तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र में उपलब्ध निःशुल्क परामर्श एवं दवाओं की जानकारी प्रदान कर आईईसी सामग्री एवं पाम्पलेट वितरित किए गए।

कार्यशाला में नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. कुमार पुष्पेश, डीपीएम पद्माकर शिंदे, दुष्यंत कोटांगले एवं संतोष केंवट उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन