Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : दादर में रथ यात्रा के दौरान मेले के समीप बिजली के तार पर बैठा था अजगर, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यु कर

कोरबा( न्यूज उड़ान ) कोरबा जिले के दादर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मेले के समीप बिजली के तार पर एक 8 फीट का विशाल अजगर बैठा दिखाई दिया, मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन मौजूद थे, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी।

सूचना मिलते ही कोरबा वन मंडल की अधिकृत रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी की टीम मौके पर पहुंची,टीम के सदस्य राजू बर्मन, राकेश मानिकपुरी, साहिल एवं बॉबी ने भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया और पूरी सावधानी, धैर्य तथा तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया, रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

वन विभाग एवं रेस्क्यू टीम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वर्षा ऋतु में सांप एवं अन्य वन्यजीव अपने प्राकृतिक आवासों में पानी भरने के कारण बाहर निकल सकते हैं।

ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, न ही वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें।

तुरंत वन विभाग अथवा अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वन्यजीव हमारे पर्यावरण और जैव विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन