Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत प्रभावी कार्रवाई। पिछले एक सप्ताह में 41 प्रकरणों पर वैधानिक कार्रवाई।

कोरबा (न्यूज उड़ान )पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अवैध शराब बिक्री संबंधी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कुल 41 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाती रहेगी।

कोरबा पुलिस की अपील

"अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन की सूचना तत्काल अपने निकटतम थाना, डायल 112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

आइए, नशामुक्त, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में कोरबा पुलिस का सहयोग करें।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन