Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : रजत जयंती के अवसर पर कटबिटला में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

राज्य स्थापना रजत जयंती के उपलक्ष्य में विकासखंड कोरबा ग्राम कटबिटला में किसान संगोष्ठी6 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के साथ संवर्गीय विभाग उद्यान, पशु चिकित्सा, मछली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा विभागीय योजनाओं के साथ तकनीकी जानकारी किसानों को प्रदान किया गया।

साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 अनुरूप महिला किसानों को सब्जी बीज बांट कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत सभापति कृषि स्थाई समिति, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती संतोषी धीवर, उप सरपंच कटबिटला, विजय कंवर एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित श्रीमती सीमा गौतम नायक, अनुविभागीय अधिकारी कृषि कोरबा, जी एस मरकाम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कोरबा, कुलदीप रात्रे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कोरबा, सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं बड़ी संख्या में

किसान उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन