Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

रायगढ़ : वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया नवीन थाना जूटमिल भवन का लोकार्पण

रायगढ़, ( न्यूज़ उड़ान ) । राज्य शासन के सुशासन नीति के तहत पारदर्शिता के साथ नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला कलेक्टोरेट परिसर में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण आज प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने विधिवत लोकार्पण किया और जिले के नागरिकों को बधाई दी। इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, गुरूपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, विजय अग्रवाल, श्रीकांत सोमावार, रत्थू गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्मार्ट पंजीयन कार्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं एवं तकनीक आधारित कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने पंजीयन की संपूर्ण प्रक्रिया को देखा, जिसमें ई-केवाईसी, आधार अपडेटेशन तथा ऑटो म्यूटेशन के बाद बी-1 एवं पी-2 की प्रति वितरण की प्रक्रिया शामिल रही। उन्होंने इस पहल को नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं समयबद्ध सेवा प्रदान करने वाला बताया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह स्मार्ट पंजीयन कार्यालय शासन की तकनीक-सक्षम एवं जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे न केवल पंजीयन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों का विश्वास एवं संतुष्टि भी बढ़ेगी। रायगढ़ जिले के नागरिकों को अब पंजीयन कार्यों के लिए अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। जिला पंजीयक दीपक मंडावी ने बताया कि नवीन स्मार्ट पंजीयन कार्यालय वाई-फाई, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, पारदर्शी अपॉइंटमेंट व्यवस्था, क्यू-मैनेजमेंट सिस्टम तथा डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां नागरिकों के लिए आरामदायक प्रतीक्षा कक्ष, सुव्यवस्थित काउंटर, बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन तथा तकनीकी सहायता युक्त कार्यप्रणाली विकसित की गई है। कार्यालय परिसर में रजिस्ट्री प्रक्रिया से जुड़े जनहितैषी सुधारों का भी विस्तृत प्रदर्शन किया गया है। इनमें घर बैठे रजिस्ट्री एवं आधार सत्यापन सुविधा, भारमुक्त प्रमाण-पत्र ऑनलाईन, एकीकृत कैशलेस भुगतान, बायोमेट्रिक प्रणाली, रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण तथा समयबद्ध सेवा वितरण जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इससे नागरिकों को पंजीयन सेवाओं की पारदर्शी एवं डिजिटल प्रणाली की स्पष्ट जानकारी मिल रही है। इस कार्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पंजीयन प्रक्रिया को सरल, तेज, पारदर्शी एवं नागरिक-अनुकूल बनाना है, जिससे आमजनों को एक ही स्थान पर बेहतर एवं सम्मानजनक सेवा अनुभव प्राप्त हो सके। जिसमें पूरा झूठ मिल थाना के स्टाफ पूरे तन मन से काम किया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन