Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने आज बालको चिकित्सालय पहुँचकर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल से मुलाकात की…….

कोरबा (न्यूज उड़ान) पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने आज बालको चिकित्सालय पहुँचकर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल से मुलाकात की…….

इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण बालको चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है, परिजनों ने बताया कि अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और चिकित्सकों की देखरेख में निरंतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

अस्पताल पहुँचकर जय सिंह अग्रवाल ने न सिर्फ बनवारी लाल अग्रवाल का हालचाल जाना, बल्कि उनके परिवारजनों से भी मुलाकात की।

जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि बनवारी लाल अग्रवाल ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है और वे प्रदेश की राजनीति में एक सशक्त स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं।

उनके शीघ्र स्वस्थ होने से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा कोरबा उत्साहित होगा।

जयसिंह अग्रवाल का यह स्नेहपूर्ण कदम न केवल मानवीय संवेदना का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि राजनीति से ऊपर उठकर एक-दूसरे के स्वास्थ्य और सुख-दुख में सहभागी होना ही समाज की असली ताकत है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन