Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सहभागिता निभाई।

कोरबा (न्यूज उड़ान) पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बुधवारी बाजार स्थित राम जानकी मंदिर तथा साडा कॉलोनी, जमनीपाली स्थित सर्व देव शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में पहुंचकर पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर उनके आगमन पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य एवं प्रभावशाली नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

श्री अग्रवाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं तथा इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को समाज में एकता, सद्भाव एवं सेवा भावना का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने के साथ-साथ समाज में भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं।

श्री अग्रवाल ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन