Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : रामनवमी के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी का शुभकामना सन्देश।

कोरबा( न्यूज उड़ान )रामनवमी के पावन एवं पवित्र पर्व पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समस्त प्रदेशवासियों एवं कोरबा क्षेत्र के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्री अग्रवाल ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्शों की अमूल्य प्रेरणा है।

उनका संपूर्ण जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा एवं कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। श्रीराम भारतीय संस्कृति और परंपराओं के ऐसे प्रतीक हैं, जो हमें सदैव न्याय, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि इस शुभ अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे को सुदृढ़ करेंगे तथा एक समृद्ध, सशक्त और संस्कारित समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन