Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : हत्या के आरोपी पिता एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों को पाली पुलिस ने तत्परता से लिया हिरासत में भेजा गया जेल एवं बाल प्रे

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) थाना पाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जमनीमूड़ा में हुई कुसाल सिंह कंवर की हत्या के मामले में पाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी नारायण सिंह पोर्ते को भेजा गया जेल तथा मामले में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को बाल सम्प्रक्षेण गृह भेजा गया ।

घटना का विवरण: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14/10/2026 के समय लगभग 06-07:00 बजे बीच मृतक कुसाल सिंह कंवर के साथ विवाद होने पर आरोपी नारायण पोर्ते एवं उसके दो बेटों द्वारा ईंट से मारपीट कर सिर/कनपटी पर गंभीर चोट पहुंचाई गई।

घटना के पश्चात् कुसाल सिंह को 108 एम्बुलेंस की सहायता से इलाज हेतु शासकीय अस्पताल पाली लाया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस द्वारा घटना पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिध्दार्थ तिवारी से उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा विजय सिंह राजपूत तथा थाना प्रभारी पाली के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी नारायण पोर्ते (उम्र-44 वर्ष निवासी जमनीमूड़ा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा का सिध्द पाए जाने पर न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय पाली में पेश किया गया जहाँ से जेल वारंट प्राप्त कर आरोपी को उपजेल कटघोरा दाखिला कराया गया है।

प्रकरण में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी तत्परतापूर्वक हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने जुर्म स्वीकार किया।

विधि से संघर्षरत दोनों बालकों को नियमानुसार माननीय किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के समक्ष प्रस्तुत कर बाल सम्प्रक्षेण गृह भेजा गया है।

थाना-पाली जिला-कोरबा (छ.ग.)

अप. 410/2026 धारा- 103(1) 3(5)बीएनएस

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन