Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग धुएं से काला पड़ा आसमान आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखा

कोरबा शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी ऊंची लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का विशाल गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं से घिर गया, जिससे आसपास के रहवासी क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में धुएं का घना गुबार कई सौ फीट ऊपर तक फैल गया। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। कुछ ही देर में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया गया।

घटनास्थल से सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आग की लपटों के बीच काला धुआं पूरे आसमान को ढंकता नजर आ रहा है। वहीं फायर ब्रिगेड और पुलिस के सायरन लगातार गूंजते रहे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री में आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद जांच शुरू करने की बात कही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन