Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान)

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शहर सहित दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

उन्होंने नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शासन के नियमानुसार प्रत्येक प्रकरण का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षक भर्ती, बंटवारा, भूमि संबंधी शिकायत, दिव्यांग उपकरण, राशन कार्ड, सीमांकन, शासकीय भूमि, डीएमएफ से संबंधित निर्माण कार्य, रोजगार, युक्तियुक्तकरण, विद्युत, कॉलेज फीस, स्कूल में बाउंड्रीवॉल सहित अनेक जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे।

कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का जिम्मेदारीपूर्वक परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ बिना विलंब निराकरण करने तथा आवेदकों को उनके प्रकरण की कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।

युक्तियुक्तकरण से संबंधित आवेदन पर कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट किया कि यह शासन की निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया है।

प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्रकरण को आगे राज्य स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने संबंधितों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ज्वाइनिंग नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही।

जनदर्शन के दौरान कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यकतानुसार कैंप आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन