Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : कटघोरा-उरगा एनएच से प्रभावित भूमि को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक हटाने उद्योग मंत्री ने कलेक्टर को लिखा पत

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र के नागरिकों एवं भूमि स्वामियों को राहत देने की दिशा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर, कोरबा को पत्र लिखकर प्रभावित नकसा-खसरा को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री एवं रजिस्ट्री की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है।

मंत्री श्री देवांगन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से संबंधित भूमि की रजिस्ट्री काफी लंबे समय से बंद है।

रजिस्ट्री एवं खरीदी-बिक्री की प्रक्रिया बंद होने के कारण संबंधित क्षेत्र के आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं भूमि स्वामियों को अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप भूमि के क्रय-विक्रय में कठिनाई हो रही है तथा अनेक नागरिक आर्थिक एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए अपनी भूमि का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से वास्तव में प्रभावित नकसा-खसरा/भूमि को छोड़कर, प्रभावित भूमि को यथावत रखते हुए अप्रभावित भूमि के संबंध में खरीदी-बिक्री की अनुमति प्रदान करने से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

मंत्री श्री देवांगन ने जनहित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से कटघोरा-उरगा एनएच सड़क की शेष अप्रभावित भूमि की खरीदी-बिक्री एवं रजिस्ट्री की शीघ्र अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधाओं और उनके हितों का संरक्षण सुनिश्चित करना है।

अप्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर उन्हें आवश्यक राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन