Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन 01 अक्टूबर को। सम्मान समारोह, कार्यशाला सहित विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन।

कोरबा( न्यूज उड़ान )

कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति जन सामान्य में चेतना विकसित करने हेतु प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जाएगा।

उक्त आयोजन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान समारोह, कार्यशाला, सेमीनार, जागरूकता शिविरों आदि का आयोजन शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के सहयोग से कराया जाएगा।

कलेक्टर ने जिला मुख्यालय से लेकर खण्ड स्तर, नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचातयों में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन कराने एवं किए गए कार्यक्रम की प्रतिवेदन के साथ फोटोग्राफ इत्यादि जिला कार्यालय समाज कल्याण कोरबा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन