Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम राजस्व एवं मंडी टीम की संयुक्त कार्रवाई। उपकेंद्र तुमान में 12 किसानों से लगभग 1000 क्विंटल रकबा सम

कोरबा (न्यूज उड़ान )

आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित उपकेंद्र तुमान में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पोड़ी उपरोड़ा तथा मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र में धान उपार्जन प्रक्रिया, रकबा मिलान एवं गुणवत्ता संबंधी दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 12 किसानों से लगभग 1000 क्विंटल रकबा समर्पण कराया गया।

साथ ही समिति परिसर में जमा अमानक धान की वापसी की कार्रवाई नियमानुसार सुनिश्चित की जा रही है।

पोड़ी उपरोड़ा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री मनोज कुमार बंजारे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, ओवर रकबा, अमानक धान या गुणवत्ता संबंधी त्रुटियों को गंभीरता से लिया जाएगा।

विभागीय टीमों द्वारा ऐसे निरीक्षण आगे भी लगातार किए जाते रहेंगे ताकि पारदर्शिता एवं सुचारु उपार्जन प्रक्रिया बनाए रखी जा सके।

मंडी टीम व राजस्व विभाग ने समिति प्रबंधन को उपार्जन कार्य में पूर्ण अनुशासन, सही रिकॉर्ड संधारण तथा गुणवत्ता मानकों के कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन