Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश।

कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश।

शक्ति केंद्रों से बूथों तक गूंजा संगठन मजबूती का संकल्प, पवन साय ने किया मार्गदर्शित।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा जिला कार्यालय, टीपी नगर में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारियों को विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे शक्ति केंद्रों और बूथों तक नियमित संपर्क, बेहतर समन्वय एवं सक्रिय भागीदारी के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करें।

उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई।

पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

बैठक में संभाग प्रभारी रामू रोहरा, सह संभाग प्रभारी अभिषेक शुक्ला, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय सहित भाजपा के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के संयोजक शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन