Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : कोरबा भाजयुमो में ‘नोटिस बम’ से घमासान: व्हाट्सएप ग्रुप में सार्वजनिक क्लास लगाने पर भड़के युवा नेता; बोले- ‘अपनों को पर

कोरबा (छत्तीसगढ़) दैनिक न्यूज उड़ान: अनुशासित मानी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन (भाजयुमो) की कोरबा जिला इकाई में इन दिनों ‘व्हाट्सएप लेटर वॉर’ सुर्खियों में है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा द्वारा बैठकों से नदारद रहने वाले पदाधिकारियों (विवेक राजवाड़े, नरेंद्र बरेठ, महेंद्र दास महंत आदि) को गोपनीय रूप से नोटिस भेजने के बजाय सीधे ‘BJYM KORBA 2026’ व्हाट्सएप ग्रुप में पीडीएफ (PDF) डालकर सार्वजनिक कर दिया गया।

इसके बाद ग्रुप के भीतर ही जवाबों के ऐसे तीखे तीर चले कि सियासी गलियारों में इसकी चटपटी चर्चा शुरू हो गई है।

‘चयनित कार्रवाई’ पर निखिल राठौर का सीधा तंज:

ग्रुप में नोटिस सार्वजनिक होते ही हरदीबाजार के युवा नेता निखिल राठौर ने जिलाध्यक्ष को टैग करते हुए दोटूक शब्दों में सवाल दागा कि “ग्रुप में नोटिस डालकर मेरी छवि को ठेस पहुंचाने की कोशिश क्यों हो रही है?” उन्होंने संगठन में ‘पिक एंड चूज’ की नीति पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि जिनके साथ व्यक्तिगत या पारिवारिक संबंध अच्छे हैं (जैसे अजय राठौर), उन्हें नोटिस ‘पर्सनल’ में क्यों भेजा गया, जबकि बाकियों को ग्रुप में टारगेट किया जा रहा है?

विवेक राजवाड़े का पलटवार— काम फोटो-मंच तक सीमित नहीं:

प्रशिक्षण सह प्रमुख विवेक राजवाड़े ने भी ग्रुप में ही अपना लंबा लिखित जवाब चस्पा कर दिया।

बिना नाम लिए मौजूदा कार्यशैली पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने लिखा कि उनका काम केवल “फोटो और मंच तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर कार्यकर्ताओं की चिंता करना है।” राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का उदाहरण देते हुए उन्होंने चुभता हुआ सवाल किया कि क्या वे कार्यकर्ता को सीधे नोटिस भेजते? खुद ही जवाब देते हुए लिखा— “नहीं, क्योंकि नोटिस से कार्यकर्ता टूटता है और संवाद से जुड़ता है।”

बवाल बढ़ा तो ग्रुप पर लगा ‘एडमिन लॉक’:

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि जैसे ही ग्रुप में नोटिस के बदले तीखे कटाक्षों की झड़ी लगी, ग्रुप की सेटिंग बदलकर ‘Only admins can send messages’ कर दी गई।

यानी पहले सार्वजनिक रूप से नोटिस परोसे गए, और जब जवाबों की मिर्ची तेज लगी, तो संवाद का दरवाजा ही लॉक कर दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन