Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण।

कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण।

पीपल-वट उद्यान को हराभरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान)

कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज कोहड़िया स्थित कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में वृक्षारोपण किया।

उन्होंने उद्यान को निरंतर विकसित करते हुए हरा-भरा और सुंदर बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह उद्यान नागरिकों के लिए प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का बेहतर स्थान बने तथा यहां आने वाले लोगों को पेड़-पौधों की छाया के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन एवं खेलकूद की सुविधाएं भी मिलें।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि पीपल-वट उद्यान को व्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाए।

यहां अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर हरित क्षेत्र का विस्तार किया जाए, ताकि आने वाले वर्षों में विकसित पेड़-पौधे नागरिकों को शीतल छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सकें।

उन्होंने उद्यान में बच्चों के लिए आवश्यक मनोरंजन एवं खेलकूद के साधन विकसित करने की आवश्यकता भी बताई।

इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, गोपाल मोदी, जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नगर निगम के एमआईसी सदस्य नरेंद्र कुमार देवांगन, श्रीमती धन कुमारी गर्ग सहित अनेक पार्षद एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

पौधरोपण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने उद्यान के नियमित रखरखाव, हरियाली के संरक्षण और नागरिकों के लिए सुविधाओं के विस्तार पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान के विकसित होने से शहरवासियों को हरित एवं प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने के लिए एक नया सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन