Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

25 सितंबर को भारत रचेगा इतिहास।

* करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

* छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण सहभागिता

25 सितंबर को प्रातः ठीक 11 बजे होगा सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम गान।

* गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा आयोजन ।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) हम सभी गौरवान्वित एवं हर्षित हैं कि इस वर्ष सम्पूर्ण भारत वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगाँठ मना रहा है।

वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान एवं राष्ट्रीय चेतना का अमर स्वर है।

वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने का यह ऐतिहासिक अवसर हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण का स्मरण कराता है।

राष्ट्रीय जागरण के 150वें वर्ष के इस अवसर पर विद्या भारती द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम गीत का आयोजन किया जा रहा है।

सम्पूर्ण देश में 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे एक साथ, एक स्वर में लाखों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक वंदे मातरम गीत का पूर्ण सामूहिक गायन करेंगे।

यह आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा।

उल्लेखनीय है कि विद्या भारती भारत का सबसे बड़ा गैर-सरकारी (स्वैच्छिक) शैक्षिक नेटवर्क है।

विद्या भारती भारत देश के 684 जिलों में अपनी सेवा दे रही है, जिसमें शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण, जनजातीय (आदिवासी) और दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्र भी शामिल हैं. विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के पूरे भारत में 12 हजार से अधिक विद्यालय (इसके अलावा देशभर में लगभग 8,000 से अधिक अनौपचारिक शिक्षा केंद्र भी संचालित हैं)

सरस्वती शिशु मंदिरों में देश भर में कुल आचार्य (शिक्षक) 1.53 लाख से अधिक, कुल 35.33 लाख विद्यार्थी हैं।

सरस्वती शिशु मंदिरो में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा (जैसे एआई और रोबोटिक्स) के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, योग, संगीत और नैतिक मूल्यों (संस्कारों) की शिक्षा प्रमुख है।

हमारा छत्तीसगढ़ भी सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम गान के इस देशभक्ति पूर्ण आयोजन में पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ सम्मिलित हो रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रांत के समस्त 1100 से अधिक सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय और उनमें अध्ययनरत तीन लाख विद्यार्थी एवं ग्यारह हजार शिक्षकों के साथ इस आयोजन में सहभागी होगा. इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के समस्त युवा, नागरिक भी सम्मिलित हों यह भी प्रयास चल रहा है।

25 सितंबर को प्रातः 11 बजे छत्तीसगढ़ के समस्त सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है।

चूंकि यह आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित होगा इस हेतु उसके समस्त प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी कार्ययोजना बन रही है।

सामूहिक वंदे मातरम पूर्ण गायन के दिन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों के आसपास स्थित अन्य विद्यालय एवं महाविद्यालय भी इस आयोजन में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय पहुंचकर इस गौरवपूर्ण आयोजन में सम्मिलित हों यह आह्वान भी समस्त शैक्षणिक संस्थाओं से किया जा रहा है।

आज इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ के समस्त युवाओं, नागरिकों से देशभक्ति पूर्ण इस गौरवमयी आयोजन में सम्मिलित होने का आह्वान करते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन