Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : नव वर्ष 2026 से पूर्व सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने कोरबा पुलिस की तैयारी: सभी पिकनिक स्थलों पर हो रही गश्त, नियम तोड

कोरबा( न्यूज उड़ान) नव वर्ष के मद्देनजर और जनसामान्य को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए, कोरबा पुलिस ने पूरे जिले में तैयारियां की हैं।

जिले के सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों, पर्यटन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की गश्त एवं चौकसी बढ़ा दी गई है।

कोरबा पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों का उत्सव सुरक्षित, व्यवस्थित और कानून के दायरे में रहकर मनाया जाए।

टीमें जिले के हर लोकप्रिय पिकनिक स्थल और अन्य मनोरंजन क्षेत्रों पर लगातार गश्त और निगरानी कर रही हैं। शराब पीकर वाहन चलाना, अत्यधिक तेज आवाज में संगीत बजाना, सार्वजनिक स्थान पर अश्लील आचरण, या किसी भी प्रकार की कानून-विरोधी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई तत्काल की जाएगी।

इस अभियान के तहत, पुलिस दल ट्रैफिक नियमों की पालना, नशे में गाड़ी चलाना, ध्वनि प्रदूषण रोकथाम और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

चलती हुई गाड़ियों की रैंडम चेकिंग भी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे नव वर्ष का आनंद जिम्मेदारी के साथ लें, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करें और कानून का सम्मान करें।

किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए, नागरिक पुलिस नियंत्रण कक्ष या स्थानीय थाने से तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन