Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : कोरबा आंधी-तूफान का कहर! तेज बारिश और अंधड़ से दहला शहर

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान) शनिवार शाम मौसम ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि पूरा शहर सहम गया। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और धूलभरी हवाओं ने कुछ ही मिनटों में शहर की रफ्तार रोक दी। सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, कई इलाकों में पेड़ और होर्डिंग गिरने की खबरें सामने आईं, जबकि बिजली व्यवस्था भी घंटों तक प्रभावित रही।अचानक बदले मौसम ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। बाजारों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग दुकानें बंद कर सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए। तेज हवाओं के कारण कई दोपहिया वाहन सड़क किनारे गिर गए, वहीं मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक रेंगता दिखा।

शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया और बारिश के बीच बिजली गुल होने से लोग घरों में कैद हो गए। मौसम की मार से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आंधी इतनी तेज थी कि “कुछ देर के लिए लगा जैसे पूरा शहर थम गया हो।” मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन