Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : कोरबा यातायात पुलिस ने जारी की रूट डायवर्जन एडवायजरी , हिंदू क्रांति सेना की सीतामढ़ी से एवं बजरंग दल की कोसाबाडी से निक

कोरबा (न्यूज उड़ान) हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर 19 मार्च को कोरबा शहर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

इस दिन हिंदू क्रांति सेना द्वारा सीतामढ़ी से नया बस स्टैंड तक और बजरंग दल द्वारा कोसाबाड़ी से टी.पी. नगर (क्रोमा स्टोर) तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है।

# शोभायात्रा हेतु जारी प्रमुख मार्ग

* रूट 1: सीतामढ़ी ➔ पुराना बस स्टैंड ➔ रेलवे क्रॉसिंग ➔ पावर हाउस रोड ➔ टीपी नगर चौक ➔ नया बस स्टैंड (समापन)

* रूट 2: कोसाबाड़ी ➔ सुभाष चौक ➔ घंटाघर चौक ➔ महाराणा प्रताप चौक ➔ जैन चौक ➔ सीएसईबी चौक ➔ टीपी नगर क्रोमा स्टोर (समापन)

# जारी ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध

* दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक मुख्य मार्ग, कोसाबाड़ी, सुभाष चौक, टीपी नगर और सीतामढ़ी मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित

* चांपा से आने वाले वाहन बरबसपुर से रिसदी चौक, बालको, दर्री बांध और राताखार होते हुए कुसमुंडा की ओर जा सकेंगे।

* कोरबा से जाने वाले वाहन दर्री डैम से बालको और बरबसपुर मार्ग का उपयोग करेंगे।

प्रमुख डायवर्सन पॉइंट्स अंतर्गत बरबसपुर-इमलीडुग्गु तिराहा, शनि मंदिर, सर्वमंगला राताखार तिराहा, अग्रसेन तिराहा, नया बस स्टैंड, गुरुघासीदास तिराहा, जैन चौक, सुभाष चौक और आरटीओ तिराहा को डायवर्सन पॉइंट बनाया गया है।

निर्धारित पार्किंग स्थल अंतर्गत श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा के लिए सुभाष चौक मैदान, एम.पी. नगर मैदान, सीएसईबी ग्राउंड, पावर हाउस रोड मल्टीस्टोरी पार्किंग के सामने, सीतामढ़ी शनि मंदिर के पास, बुधवारी सर्कस मैदान और स्टेडियम चौक पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन