Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : जिला कोरबा में ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान का शुभारंभ।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) केन्द्रीय रेशम बोर्ड के ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान के अंतर्गत आज जिला स्तरीय District Stakeholder Consultation Meeting का आयोजन सहायक संचालक रेशम कार्यालय, कोरबा में किया गया।

बैठक में सहायक संचालक रेशम, जिला कोरबा श्री बालभद्र सिंह भण्डारी, वैज्ञानिक-डी डॉ. विनोद सिंह, जिले के विभिन्न रेशम केंद्रों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा रेशमकीट पालकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन वैज्ञानिक-डी डॉ. विनोद सिंह ने दिया। उन्होंने केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा संचालित MRMA 2.0 अभियान की रूपरेखा से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया तथा रेशमकीट पालन की नवीन तकनीकों को किसानों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 100 दिनों के दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण शिविर, परिक्षेत्र भ्रमण तथा अन्य तकनीकी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, कोरबा जिले के लिए आगामी पाँच वर्षों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि जिले को रेशमकीट पालन के क्षेत्र में देश के अग्रणी जिलों में शामिल किया जा सके।

इस अवसर पर सहायक संचालक रेशम श्री बालभद्र सिंह भण्डारी ने सभी केंद्र प्रभारियों से MRMA 2.0 अभियान में पूर्ण उत्साह एवं सक्रियता के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को अभियान से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि तसर एवं शहतूत रेशमकीट पालन से संबंधित आधुनिक तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुँचने से उनकी उत्पादन क्षमता और आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

कार्यक्रम के अंत में करतला केंद्र के केंद्र प्रभारी श्री टी. पी. हंस ने केन्द्रीय रेशम बोर्ड का कोरबा जिले में MRMA 2.0 अभियान के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा किसानों को सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन