Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : प्राचीन सिद्ध शनिदेव मंदिर में महाभंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद। शनि जयंती पर भक्ति में डूबा को

प्राचीन सिद्ध शनिदेव मंदिर में महाभंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद।

शनि जयंती पर भक्ति में डूबा कोरबा, जय शनिदेव के जयकारों से गूंजा शहर।

शनिदेव की महिमा से सराबोर हुआ कोरबा, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को पूरे जिले में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ श्री शनि जयंती महोत्सव मनाया गया।

शहर के स्टेशन रोड सीतामढ़ी स्थित प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मंदिर परिसर “जय शनिदेव” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

श्री शनिदेव मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शनिदेव का विशेष पूजन-अर्चन, तेलाभिषेक एवं आरती संपन्न हुई।

श्रद्धालुओं ने काला तिल, सरसों का तेल, उड़द और पुष्प अर्पित कर भगवान शनिदेव से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें साधु-संतों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर समिति एवं सेवाभावी युवाओं द्वारा भक्तों की सेवा में विशेष व्यवस्था की गई। पूरे दिन भक्तों का मंदिर में तांता लगा रहा।

शनि जयंती के अवसर पर केवल मंदिरों में ही नहीं, बल्कि पूरे कोरबा जिले के घर-घर में श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कई स्थानों पर सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और दीपदान कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

लोगों ने इसे आस्था, सेवा और सनातन संस्कृति के संगम का पर्व बताया। पूरे जिले में शनि जयंती को लेकर भक्तिमय माहौल बना रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन