Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : महापौर संजू देवी राजपूत रहेंगी मुख्य अतिथि, कल होगा “मैं अनिकेत हूँ” नाटक का मंचन

कोरबा (न्यूज उड़ान )रोटरी क्लब कोरबा एवं महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश का सुप्रसिद्ध हिंदी नाटक “मैं अनिकेत हूँ” का मंचन कल 21 मार्च 2026 (शनिवार) को राजीव गांधी ऑडिटोरियम (इंदिरा गांधी स्टेडियम) में शाम 7:00 बजे किया जाएगा।

इस अवसर पर कोरबा की प्रथम नागरिक, नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं कला प्रेमी भी शामिल होंगे।

महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा प्रस्तुत इस नाटक का उद्देश्य कोरबा में रंगमंच की गतिविधियों को पुनर्जीवित करना तथा युवाओं को इस दिशा में प्रेरित करना है।

यह एक चैरिटी शो है, जिसकी आय मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा पर खर्च की जाएगी।

आयोजन समिति ने सभी कोरबावासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन