Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि, वि

कोरबा (न्यूज उड़ान) डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर उद्योग वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज घण्टा घर चौक पहुंचकर भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब के महान योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समता, न्याय और ज्ञान की निरंतर साधना का प्रतीक है।

उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और हर नागरिक को उनसे प्रेरणा लेकर समानता, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द की भावना अपनानी चाहिए।

मंत्री श्री देवांगन ने उपस्थित नागरिकों को आंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस केवल श्रद्धांजलि का नहीं, बल्कि उनके मूल्यों को अपने आचरण और कार्यों में उतारने का संकल्प दोहराने का अवसर है।

उन्होंने सभी से अपील की कि हम सभी मिलकर बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए एक समतामूलक और प्रगतिशील समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

जयंती समारोह में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और उनके आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने की बात कही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन