Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

रायपुर : ग्राम नकटी के पीड़ित परिवारों से मिले सर्व यादव समाज के पदाधिकारी, राहत सामग्री वितरित कर हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा।

रायपुर (न्यूज उड़ान ) सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने ग्राम नकटी पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना तथा उन्हें भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।

समाज के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सर्व यादव समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है तथा हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, महासचिव मनोज यादव, जिला अध्यक्ष गजानंद यादव तथा युवा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीत यादव उपस्थित रहे।

इनके अलावा मुकेश यादव, रामू यादव, जितेश यादव, अमित यादव, विकास यादव, नवीन यादव, घनश्याम यादव, गणेश यादव, आशीष यादव एवं अनिल यादव सहित समाज के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित होकर सेवा कार्य में सहभागी बने।

सर्व यादव समाज ने पुनः अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि समाज सेवा, मानवता और जरूरतमंदों की सहायता ही संगठन का मूल उद्देश्य है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन