Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान तेज।

कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान तेज।

मालिकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश, मवेशियों को लगाए गए रेडियम बेल्ट।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान )

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत के निर्देश पर शहर में सड़क पर घूमने वाले आवारा एवं घुमंतू मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर ने नगर निगम एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को तत्काल पकड़कर उनके मालिकों की पहचान की जाए तथा नियमानुसार जुर्माना वसूलने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने पशुधन विकास एवं पशु चिकित्सा विभाग को भी निर्देशित किया है कि नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर शहर में घूमने वाले मवेशियों के चिन्हांकन एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उनके निर्देशानुसार पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने नगर निगम के सहयोग से कोरबा शहर के निहारिका एवं घंटाघर क्षेत्र में विशेष अभियान संचालित किया।

अभियान के दौरान सड़क पर विचरण कर रहे घुमंतू मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाई गई, ताकि रात्रि के समय वाहनों की रोशनी पड़ने पर मवेशी दूर से दिखाई दें और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।

साथ ही मवेशी पालकों को अपने पशुओं को खुला छोड़ने के बजाय सुरक्षित स्थान पर रखने तथा सड़क पर नहीं छोड़ने की समझाइश भी दी गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ना आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

ऐसे मामलों में संबंधित पशु मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से मवेशियों की धरपकड़, रेडियम बेल्ट लगाने और जनजागरूकता की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि सड़क सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें तथा यदि कहीं आवारा मवेशी सड़क पर दिखाई दें तो इसकी सूचना नगर निगम या संबंधित विभाग को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन