Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन।

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन।

विद्यार्थी अध्ययन केंद्र पीजी कॉलेज कोरबा व कटघोरा के मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय में ले सकते है प्रवेश।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान)पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) से सम्बद्ध अध्ययन केन्द्र शासकीय ई. व्ही. पी. जी. महाविद्यालय कोरबा एवं अध्ययन केंद्र शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा में विभिन्न संकायों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

इच्छुक विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

प्रवेश अधिसूचना के तहत शासकीय ई. व्ही. पी. जी. महाविद्यालय कोरबा में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं कौशल विकास कार्यक्रम पाठ्यक्रमों में स्नातक कोर्स अंतर्गत ,बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, स्नाकोत्तर कोर्स के अंतर्गत एमएसी (बॉटनी, जूलॉजी, कम्प्यूटर, गणित) एमए, एमएसडब्ल्यू, एमबीए , पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा अंतर्गत पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिप्लोमा कोर्स अंतर्गत डिप्लोमा इन योग साइंस, कम्प्यूटर एप्लिकेशन, सहित अन्य पाठ्यक्रम शामिल है।

अधिक जानकारी एवं प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन हेतु इच्छुक विद्यार्थी सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री जीके.गढ़ेवाल मो.नं. 7489701037, समन्वयक सहायक श्री राजेश सक्सेना मो.नं.7067043721 अध्ययन केन्द्र शासकीय ई. व्ही. पी. जी. महाविद्यालय, कोरबा (पुराना आर.टी.ओ., तहसील रोड, एन.सी.सी. कार्यालय परिसर) में संपर्क कर सकते हैं।

इसी प्रकार कटघोरा के अध्ययन केंद्र शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय में भी विभिन्न पाठ्यक्रमों स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा , पीजी डिप्लोमा सहित विभिन्न कोर्स के लिए 13 अक्टूबर 2026 तक प्रवेश प्रारंभ है।

अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र प्रभारी अमित कुमार वर्मा 8839838260, 9752300719 से सम्पर्क कर सकते है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन