Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : डीएसपीएम प्लांट में निकला जहरीला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा( न्यूज उड़ान) डीएसपीएम प्लांट क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां काम कर रहे लोगों को अचानक एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया।

सांप को देखते ही आसपास मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन समझदारी दिखाते हुए किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने के बजाय लोगों ने तुरंत RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य महेश्वर के साथ मौके पर पहुंचे।

टीम ने कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

मौके पर मौजूद लोगों ने RCRS टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि संस्था बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है।

यह टीम न सिर्फ खतरनाक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करती है बल्कि उन्हें बिना नुकसान पहुंचाए जंगल में छोड़ती भी है। साथ ही लोगों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक भी करती है, जिससे अनावश्यक रूप से सांपों को मारे जाने से बचाया जा सके।

इस दौरान RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने भी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।

पहले अक्सर डर या अज्ञानता के कारण सांपों को मार दिया जाता था, लेकिन अब लोग समझदारी दिखाते हुए रेस्क्यू टीम को सूचना देते हैं और उनके आने तक सांप पर नजर बनाए रखते हैं।

डीएसपीएम प्लांट के कर्मचारियों ने भी काफी धैर्य और समझदारी दिखाई, जिसके कारण यह रेस्क्यू सुरक्षित तरीके से पूरा हो सका।

रेस्क्यू के बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने वातावरण में वापस जा सके।

अगर कहीं भी सांप या कोई वन्य जीव दिखाई दे तो उसे मारने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग और RCRS टीम से संपर्क करें।

संपर्क करें :

अविनाश यादव (अध्यक्ष – RCRS)

हेल्पलाइन नंबर :

📞 9827917848

📞 9009996789

📞 7897957958

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन