Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा।

राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा।

आयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान)

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 2 नवंबर को आयोजित होने वाले एकदिवसीय राज्योत्सव समारोह की तैयारियों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने जायजा लिया।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में उन्होंने कोरबा स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

श्री जैन ने मंच निर्माण, विद्युत एवं साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा और वीआईपी बैठक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने को कहा।

कलाकारों के ठहरने, भोजन और आवास के साथ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने आयोजन स्थल के प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग तथा विभागीय स्टॉलों के स्थान निर्धारण के लिए व्यवस्थित रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

श्री जैन ने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की गौरवमयी यात्रा और उपलब्धियों का प्रतीक है।

समारोह की सभी तैयारियां सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन