Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : राज्योत्सव में 207 श्रमिक हितग्राहियों को ₹47 लाख के चेक वितरित।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान)

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समारोह में उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने श्रम विभाग की योजनाओं के हितग्राहियों को चेक वितरित किए।

इस अवसर पर 207 हितग्राहियों को कुल ₹47 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई।

असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना के 155 हितग्राहियों को ₹31 लाख, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 7 हितग्राहियों को ₹7 लाख, मिनीमाता महतारी जतन योजना के 34 हितग्राहियों को ₹6.80 लाख तथा मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के 11 हितग्राहियों को ₹2.20 लाख के चेक दिए गए।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पामन सिंह कंवर, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, अन्य अतिथि, श्रम विभाग के अधिकारी नीतीश विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन