Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ पुलिस की अनूठी पहल। “साइबर सुरक्षा बंधन” के साथ मनाएँ रक्षाबंधन।

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ पुलिस की अनूठी पहल।

“साइबर सुरक्षा बंधन” के साथ मनाएँ रक्षाबंधन।

साइबर जागृति अभियान के तहत साइबर जागरूकता की विशेष पहल।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कोरबा पुलिस द्वारा संचालित “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष पहल की जा रही है।

रक्षाबंधन के दिन अभियान के तहत चल रही “ सेल्फी एक्टिविटी ” को इस बार “ साइबर सुरक्षा बंधन ” की थीम पर प्रस्तुत किया जाएगा।

इस विशेष पहल में सेल्फी फ्रेम को रक्षाबंधन की थीम के अनुरूप बदला जाएगा, जिसमें साइबर अपराध से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों को “ जागरूकता की राखी ” के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

“जागरूकता की राखी” के साथ लें सेल्फी

साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत जिले के सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, बाजारों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आमजनों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

नागरिकों को QR कोड स्कैन कर “साइबर सुरक्षा बंधन” थीम वाले सेल्फी फ्रेम के साथ सेल्फी लेने तथा उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

राखी के साथ साइबर सुरक्षा का संकल्प।

रक्षाबंधन पर राखी अपनेपन, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। इसी भावना को साइबर सुरक्षा से जोड़ते हुए “साइबर सुरक्षा बंधन” के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल दुनिया में सतर्क एवं सुरक्षित रहने का संदेश दिया जाएगा।

“ रक्षाबंधन त्योहार के साथ साइबर सुरक्षा बंधन भी मनाएँ।

‘जागरूकता की राखी’ संग सेल्फी लेकर,

अपनों को साइबर सुरक्षित बनाएँ।”

कोरबा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे इस विशेष साइबर जागरूकता गतिविधि में अधिक से अधिक भाग लें, सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करें और अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक एवं सतर्क करें तथा साथ ही कोरबा पुलिस को सोशल मीडिया में टैग करें।

कोरबा पुलिस

साइबर जागृति अभियान

सजग कोरबा सतर्क कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन