Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रचार-प्रसार रथ जागरूकता रथ एवं कला जत्त्था रथ रवाना रवाना।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रचार-प्रसार रथ जागरूकता रथ एवं कला जत्त्था रथ रवाना रवाना।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनसामान्य को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी देने के उद्देश्य से कला जत्था दल द्वारा सघन प्रचार-प्रसार अभियान किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अघिकारी द्वारा प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। साथ हीं कला जत्था दल को को भी जनजागरूकता के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर डॉ. श्रीमती बी.तिग्गा, आरसीएच. नोडल, श्री पद्माकर शिंदे डीपीएम, डॉ.रविकान्त राठौर नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम , डॉ.अतीक सिद्दीकी,, डॉ.सी.के.सिंह, तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा वडी़ संख्या में लोग मौजूद थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि प्रचार प्रसार रथ एवं कला जत्था के माध्यम से जिले के चिन्हांकित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नुक्कड नाटक, गीत संगीत एवं जनसंपर्क के जरिये एचआईवी संक्रमण के कारणों , बचाव के उपायों , जॉंच एवं उपचार संबंधी जानकारी आमजन तक पहूँचाई जाएगी ।

इस अभियान का उद्देश्य एवआईवही/एड्स के प्रति फैली भ्रांतियों एवं भेदभाव को दूर कर लोगों को जागरूक करना है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील किए है कि वे इस कला जत्था दल के कार्यक्रम को देखें तथा सही जानकारी अपनाकर स्वयं, परिवार एवं समाज को सुरक्षित रखने में सहयोग करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन