Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

जांजगीर-चांपा : रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सरपंच पति व पुत्र पर मारपीट का मामला दर्ज।

*रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सरपंच पति व पुत्र पर मारपीट का मामला दर्ज।

पीड़ित महिला का आरोप – "रास्ता मांगने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देकर की गई मारपीट"।

जांजगीर-चांपा (दैनिक न्यूज उड़ान) जिले के मुलमुला थाना क्षेजांजगीर-चांपा (दैनिक न्यूज उड़ान) जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलवाही (लगरा) में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।त्र अंतर्गत ग्राम भलवाही (लगरा) में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच पति और उनके पुत्र के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

घटना के बाद गांव में पीड़ित परिवार पर तनाव का माहौल साफ तौर पर देखा जा सकता है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार ग्राम भलवाही (लगरा) निवासी जलवंती खूंटे ने बताया कि 19 जुलाई 2026 की शाम लगभग 4 बजे वह अपने घर के बाहर बैठी थीं।

इसी दौरान गौठान के पास ईंटों से घेराबंदी का कार्य चल रहा था। महिला ने सरपंच के पुत्र राणा खूंटे से अपने घर से आने-जाने के लिए थोड़ा रास्ता छोड़ने का आग्रह किया। आरोप है कि राणा खूंटे ने रास्ता देने से साफ इनकार करते हुए दूसरे रास्ते से आने-जाने की बात कही।

रिपोर्ट के अनुसार, जब महिला ने निर्माणाधीन दीवार से दो ईंटें हटाईं तो राणा खूंटे अपने पिता फागूराम खूंटे (सरपंच पति) को मौके पर लेकर पहुंचा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने महिला को रास्ता नहीं देने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों तथा ईंट के टुकड़े से मारपीट की।

महिला का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति प्रेमलाल खूंटे और देवर प्यारेलाल खूंटे के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता और मारपीट की। घटना में महिला के दोनों हाथों तथा उनके देवर के पैर में चोटें आईं।

बाद में परिजनों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया और पीड़ित पक्ष थाना मुलमुला पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ते जैसे छोटे विवादों के गंभीर रूप लेने और सामाजिक तनाव की स्थिति को भी उजागर करती है। अब सभी की निगाहें पुलिस विवेचना और जांच के निष्कर्षों पर टिकी हुई हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन