Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : सोशल मीडिया पर अपील के बाद घर लौटीं श्रीमती भारती रोचवानी, परिजनों ने जताया आभार।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) पटेलपारा निवासी श्रीमती भारती रोचवानी के लापता होने की के बाद परिजनों और शुभचिंतकों की चिंता बढ़ गई थी।

11 नवंबर 2026 से लापता भारती रोचवानी की तलाश के लिए सोशल मीडिया और WhatsApp के माध्यम से लोगों से सहयोग की अपील की गई थी।

परिजनों एवं शुभचिंतकों ने अपील करते हुए कहा था कि यदि भारती रोचवानी किसी अस्पताल, नर्सिंग होम, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार या सार्वजनिक स्थान पर दिखाई दें अथवा उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए संपर्क नंबर पर सूचना दें।

इस सूचना को लोगों ने अधिक से अधिक साझा किया और तलाश में सहयोग किया।

इसका सुखद परिणाम सामने आया और श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल अपने घर वापस लौट आईं।

उनकी घर वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली है। वहीं, परिजनों की ओर से सहयोग करने वाले सभी लोगों, सोशल मीडिया यूजर्स और WhatsApp ग्रुप के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

मानवीय सहयोग की मिसाल बनी यह पहल, लोगों की एकजुटता से परिवार को मिली राहत।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन