Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि विशेष चेकिंग एवं कांबिंग गश्त में कोरबा पुलिस की सख्त कार्यवाही।

कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 07 एवं 08 फरवरी की दरमियानी रात्रि को कोरबा जिले में विशेष रात्रि चेकिंग एवं कांबिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान जिले भर में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की सघन जांच की गई तथा उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त न होने की कड़ी समझाइश दी गई।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्व से आदतन अपराधी पाए गए 12 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 129 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। वहीं, संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए गए 03 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 128 BNSS के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

इसके अतिरिक्त कांबिंग गश्त के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

*कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन