Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद चंद्रलोक सिंह ने समस्त वार्डवासियों, कोरबा जिले सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में पार्षद चंद्रलोक सिंह ने कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों और आपसी भाईचारे का पर्व है।

यह पर्व हम सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। वहीं छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व और छठी मैया का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली लेकर आए। साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना सदैव बनी रहे।

पार्षद चंद्रलोक सिंह ने सभी नागरिकों से दोनों पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन