Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) बांकीमोंगरा। दीपावली एवं छठ महापर्व के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए।

वहीं, छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि सूर्य उपासना और लोक आस्था का यह महापर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा, अनुशासन एवं समर्पण का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान सूर्यदेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे तथा क्षेत्र और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।

श्रीमती सोनी विकास झा एवं विकास झा ने सभी नागरिकों से दीपावली एवं छठ महापर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन