Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : कमिश्नर ने माध्यमिक शाला चैतमा व आंगनबाड़ी केंद्र कसनिया का किया निरीक्षण।

कमिश्नर ने माध्यमिक शाला चैतमा व आंगनबाड़ी केंद्र कसनिया का किया निरीक्षण।

शाला में पाठ्यक्रम संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु दिए दिशा-निर्देश।

आंगनबाड़ी में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और पोषण-शिक्षा कार्यक्रम प्रभावी बनाने हेतु किया निर्देशित।

कोरबा (न्यूज उड़ान)

बिलासपुर संभाग आयुक्त सुनील जैन ने जिले के एकदिवसीय प्रवास के दौरान पाली विकासखण्ड के माध्यमिक शाला चैतमा एवं कटघोरा के आंगनबाड़ी केंद्र कसनिया का निरीक्षण कर बच्चों की दर्ज संख्या और उपस्थिति की जानकारी ली।

माध्यमिक विद्यालय चैतमा का निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री जैन ने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई, पाठ्यक्रम की प्रगति और अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी की जानकारी ली।

उन्होंने पाठ्यक्रम संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए।

इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र कसनिया निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने केंद्र में बच्चों की दर्ज संख्या एवं उपस्थिति का आंकलन किया।

उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने तथा पोषण और शिक्षा कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव, सम्बंधित एसडीएम , तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन