Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद पूर्व घोषित अपने 6 सूत्रीय एजेंडों पर पूरे देश भर के आदिवासी समाज के लोगों के बीच काम करेगी।

जिसकी शुरुआत एजेंडा क्रमांक 1 से कर दी गई है।

जिसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में बंद बेगुनाह आदिवासी विचाराधीन बंदियों की रिहाई की दिशा में काम चल रहा है।

इस संबंध में तिलक भवन में जानकारी देते छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष केआर शाह ने बताया कि परिषद को मिली जानकारी अनुसार दंतेवाड़ा जेल में 520 आदिवासी विचारधीन बंदी वर्तमान में बंद है।

इनमें वर्ष 2016 से लेकर मार्च 2026 तक के बंदी शामिल हैं।

इसी प्रकार कांकेर की जेल में 152 पुरुष व 159 महिला बंदी विचारधीन हैं।

कांकेर जेल में भी वर्ष 2020 से मार्च 2026 तक के आदिवासी कैद में है।

परिषद के विधि सलाहकार इन सभी मामलों की कानूनी समीक्षा कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन